Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

2019में मोदी ही नहीं भाजपा के लिए दिल्ली दूर होगा:चन्द्रमणि पाण्डेय










सुनील उपाध्याय 
बस्ती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम  को 2019 का संकेत बताते हुए रालोद प्रदेशसचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी जी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है वही द्वारिकाधीष है किसानों नौजवानों की नाराजगी का परिणाम है विधानसभा का सेमीफाइनल जनता ने बता दिया है कि जाति धर्म का बंटवारा नहीं अपितु हमें अपना अधिकार चाहिए किन्तु सत्ता के नशे में चूर भाजपा को  सिर्फ मोदी मैजिक पर यकीन था जिसे जनता ने फेल कर दिया है 






जिस तरह से खाद बीज बिजली के दाम बढे पर किसानों के गन्ने का दाम नहीं बढा उससे सिद्ध होता है कि भाजपा का किसानों से कोई वास्ता नहीं यह जीत भारी भरकम किन्तु खोखले बांस पर पतले ठोस मिठास भरे गन्ने की जीत है जनता वादा नहीं इरादा देखना चाहती है निश्चित 2019में मोदी ही नहीं भाजपा के लिए दिल्ली दूर होगा






 ये बातें रालोद नेता ने राजस्थान के भरतपुर में रालोद प्रत्याशी डा.सुभाष गर्ग जी के जीत पर खुशी का इजहार कर लोगों को लड्डू खिलाते हुए कहीं इस मौके पर रामनिरंजन बर्मा विवेक पाण्डेय बृजेश यादव आशुतोष पाण्डेय प्रिंस सिंह महेन्द्र तिवारी कृष्णा कुमार चौधरी शाहिल शादाब खान सलीम सिद्धकी पंकज कुमार राजेश कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे