उत्तर प्रदेश की बस्ती पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है तीनो आरोपियों में दो आरोपी गोंडा जिले के है |
एसपी के अनुसार...
एसपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र से नकली नोट के कारोबार में लिप्त होने की आशंका में दो लोगों को पकड़ा तो पूछताछ के बाद संदिग्धों ने नकली नोटों की सप्लाई स्वीकार किया |
गोंडा जनपद के है दो आरोपी
पूछताछ में एक ने अपना नाम शाकिर अली निवासी लक्ष्मी नगर खोडारे जिला गोंडा और दूसरे ने अरशद निवासी गडगोड़या थाना कोतवाली बस्ती और तीसरे ने अपना नाम अनिल बताया है अनिल भी गोंडा का रहने वाला है
वीडियो :संदिग्ध का बयान
इस तरह नोट पहुचती थी मार्केट
साकिर अली ने बताया कि वह नेपाल के वजीरगंज से नकली नोट लाकर बस्ती में आधे दाम पर करीबियों को देता था
और भी संदिग्ध की है तलाश
स्वाट टीम के प्रभारी के मुताबिक नकली नोटों की सप्लाई कोलकाता तक होती थी तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चार और संदिग्धों पर कार्यवाही की जा रही है और उनसे पूछताछ जारी है
नोट बरामद
तलाशी के दौरान तीनों के पास से 2000 के 9 , 500 के 6 ₹50 के 80 नकली नोट मिले हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ