अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। एक बार फिर अयोध्या पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।बता दें कि कल बाबरी मस्जिद विध्वंस की 26 वीं बरसी है। जिसे लेकर अयोध्या को पुन सुरक्षा के घेरे में है। पुलिस पीएसी व आरएफ के हवाले की गई अयोध्या।सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने अयोध्या में 6 कंपनी पीएसी दो कंपनी आरएफ चार एडिशनल एसपी 10 डिप्टी एसपी 10 इंस्पेक्टर 150 सब इंस्पेक्टर 500 सिपाही तैनात की है।
जो घरों की छतों से लेकर अयोध्या के चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए पुलिस रहेगी मुस्तैद फैजाबाद से अयोध्या के प्रवेश द्वार पर बैरीकेटिंग लगाई गई है।जो आने जाने वालों सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जायेगी। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन मंथन कर रहा है।साथ ही जिले में धारा 144 लगा दी है। यहां पर हिंदू संगठन इसे शौर्य दिवस के रुप में मानते है।तो वहीं मुस्लिम समुदाय यौमेगम मनाता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ