सुनील उपाध्याय
बस्ती । मुण्डेरवा में अपने अधिकारों के लिये संघर्ष करते हुये किसान हितों में अपने प्राण गंवाने वाले तीन शहीद किसानों की स्मृति में 11 दिसम्बर मंगलवार को मुण्डेरवा के चीनी मिल परिसर में शहीद किसान मेले का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुये भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने बताया कि शहीद किसान मेले के मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत होेंगे।
बताया कि दिन में 11 बजे शहीद किसानों को माल्यार्पण, पुष्पांजलि के साथ शहीद आश्रितों के सम्मान, अतिथियों के सम्मान के बाद पर्यावरण पर केन्द्रित गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पत्रकारों से वार्ता करेंगे। शहीद किसान मेले में किसानों की समस्याओं, गन्ना मूल्य बकाये का व्याज सहित भुगतान, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किये जाने, गन्ना मूल्य वृद्धि, धान खरीद आदि बिन्दुओं पर विस्तार से विमर्श कर निर्णय लिये जायेंगे। शहीद किसान मेले में बस्ती मण्डल के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से भाकियू पदाधिकारी, किसान, मजदूर हिस्सा लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ