वासुदेव यादव
अयोध्या। अति प्राचीन सिद्धपीठ हनुमागढ़ी के गद्दीनशीन महन्त रहे स्वामी रमेशदासजी महराज का श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन शनिवार को सुबह इमली बगिया उनके आश्रम पर किया गया।
यह आयोजन उनके उत्तराधिकारी सरल स्वभाव ,मृदुल भाषी शिष्य महन्त श्री कल्याण दास जी महराज के पावन सानिध्य में किया गया। इस विराट श्रध्दाजलि सभा में लगभग दस हजार से अधिक सन्त महन्त नेतागण पत्रकार व शिष्यों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अयोध्या मण्डल के लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के सभी नेता सांसद, विधायक व मंत्री और अधिकारी गण भी श्रध्दाजलि सभा में शामिल रहे।
इस दौरान उनके उत्तराधिकारी महन्त कल्याण दास जी महाराज ने कहा कि महन्त स्वामी रमेश दास जी इतने सरल स्वभाव , मृदुल भाषी और भक्तों से स्नेह , प्रेम एंव साधु सन्तों के प्रति आदर भाव के कारण 22 वर्षो से सतत गद्दीनशीन महन्त के पवित्र पद पर आसीन हो कर हनुमानगढ़ी जैसे पावन स्थान की महिमा देश और विदेश तक फैलाते रहे। उनके शिष्य पूरे भारत व देश विदेश में है। उन्होंने हनुमागढ़ी व अयोध्या को आगे बढाया। सदा ही सबको मान सम्मान दिया।
उनके भण्डारे के आयोजन में सहयोगी रहे परम स्नेही ,मिलन सार, स्वाभाव महन्त श्री ब्रिजेश दास जी,श्रीश्री १००८महन्त वैदेही बल्लभ शरण दास जी (बावन महराज) आदि शिष्य रहे।
इस भण्डारे में अयोध्या हनुमानगढ़ी के चारो पट्टी के श्री महन्त व सन्त महन्त सभी शामिल रहे। जिसमे महन्त राम कुमार दास, बाबा राजू दास, रमेश दास, हनुमागढ़ी के युवा सन्त व कथा वाचक स्वामी बृजेश दास, संदीप दास, पहलवान घनश्यामदास, पहलवान हेमंतदास महराज आदि अन्य हजारो लोग शामिल रहे।
इसके अलावा सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद लल्लू सिंह,विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व मंत्री पवन के भाई पंकज पांडेय, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिमेष सिंह राहुल, सपा नेता हरेंद्र यादव, सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, श्री चंद यादव, चंदन यादव सहित कई हजार सन्त महन्त व भक्तगण आदि शामिल रहे। सभी ने भण्डारा पाया।
आयोजन में शामिल हनुमागढ़ी मन्दिर के सभी चारो पट्टी के महन्त व सन्त गण का दक्षिणादि भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे महन्त कल्याण दास ने भण्डारे में आने वाले सन्त महन्त शिष्य व सहयोग आदि प्रदान करने वाले भक्तो के प्रति आभार ज्ञापित किये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ