अयोध्या। वासुदेव यादव
साकेत छात्र संघ चुनाव में मतगणना पूरी छात्र संघ अध्यक्ष का पद सपा समर्थित उम्मीदवार को उपाध्यक्ष और उप मंत्री के पद पर एबीवीपी का कब्जा महामंत्री पद पर बहुजन छात्र दल के उम्मीदवार ने मारी बाजी।
अध्यक्ष पद के लिए सपा समर्थित उम्मीदवार आभास कृष्ण यादव ने 2493 मत पाकर दर्ज की जीत, निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन छात्र दल के सूर्यभान आजाद को मिले 1370 मत ,एबीवीपी की हालत पतली राजाबाबू पांडे 736 मत पाकर तीसरे स्थान पर, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विशाल कुमार वैश्य ने दर्ज की जीत उप मंत्री के लिए राजहंस मिश्रा ने दर्ज की जीत ।
उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के विशाल कुमार वैश्य महामंत्री पद से बहुजन छात्र दल से समर्थित शशांक पांडे जीते।
इस चुनाव से भाजपा का भगवा किला ध्वसत हो गया। सपा की जीत से स्पष्ट हो गया कि अयोध्या में अब जुमलेबाजी नही चलेगी। जाती धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी को युवाओं ने जवाब दे दिया। युवाओं को रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य अमन चैन चाहिए। इस चुनाव में भाजपा की abvp की बुरी हाल रही। जबकि सपा का परचम लहराया है। इससे सपा नेताओं में 2019 में भी जीत की आश दिखी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ