Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाओं के निखरने का मिलता है अवसर- डीएम









शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता-2018 का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं उनकी पत्नी डा0 स्निग्धा रश्मि ने कार्यक्रम की शुरूआत की।






इस अवसर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभाओं के निखरने का अवसर प्रदान होता है। जनपद स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बहुत ही सुन्दर प्रदर्शन किया गया और बच्चों के प्रदर्शन को देखकर निर्णायक मण्डल द्वारा निष्पक्ष तरीके से निर्णय लिये जा रहे थे। 







बच्चों का हौसला खेल प्रतियोगिता से बढ़ता है पुराने समय में लोगों की जो भ्रान्तियॉ रहती थी कि जो बच्चा खेलने में अच्छा होता है वह पढ़ाई में अच्छा नही होता लेकिन अब खेल-कूद में भाग लेने वाला बच्चा पढ़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेता है और उसमेंं भी अग्रिम पंक्ति में अपना स्थान बनाता है। प्रतापगढ़ जनपद के छात्रों ने वुशू प्रतियोगिता में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी पदक पाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। 






जिस तरह से इन बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है एक दिन ये बच्चे प्रतापगढ़ जनपद का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान बढ़ायेगें।इस प्रतियोगिता में जिलाधिकारी का पुत्र शिवांस सहित अन्य बच्चों ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे