अमरजीत सिंह
अयोध्या:मण्डलायुक्त अयोध्या मनोज मिश्र की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक 14 दिसम्बर को अपरान्ह 12.30 बजे आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उक्त जानकारी संयुक्त आयुक्त उद्योग अयोध्या मण्डल ने देते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को सम्बन्धित बिन्दुओं की अद्यतन प्रगति के साथ उपस्थित होने को कहा है।
मनोज मिश्र ने मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशो के क्रम में मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी यथा उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के चिकित्साधिकारी अपनी तैनाती के स्थान पर निवास न कर जिला मुख्यालय आते-जाते है इससे जहां एक ओर समय नष्ट होता है और दूसरी ओर आम जनमानस को सम्बन्धित मुख्यालय पर उपलब्ध न होने के कारण परेशानी होती है तथा जन आक्रोश उत्पन्न होता है।
अतः यह सुनिश्चित किया जाये कि तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्साधिकारी व डाॅक्टर्स अपनी तैनाती के स्थान पर ही निवास करें। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। विशेष सचिव उ0प्र0 शासन, मेधारूपम द्वारा दी गई सूचना के क्रम में जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के क्रियान्वयन के सम्बन्ध मे बताया कि शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जनसम्पर्क अभियान अब 15 दिसम्बर तक किए जायेगें और नारी शक्ति शिविर का आयोजन 16 तथा 17 दिसम्बर को तथा नारी सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का समापन 18 दिसम्बर को किया जायेगा।
उन्होनें कहा कि नारी सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया गया है वे निर्धारित तिथियों के अनुसार नारी सशक्तीकरण जनसम्पर्क अभियान, नारी शक्ति शिविर का आयोजन तथा कार्यक्रम का समापन समय से कराना सुनिश्चित करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ