शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! शहर के एक ट्रस्ट के लोकार्पण में शामिल होने आ रहे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के आगमन के प्रोटोकोल आते ही प्रशासन एलर्ट हो गया और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर जुटा रहा ! मंगलवार को एसपी ने जहां बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया वही पुलिस ने शहर में फ्लीट निकालकर रिहर्सल किया ! नगर के चौक स्थित शिवानी मातनहेलिया के पिता के नाम पर बना ट्रस्ट के लोकार्पण का कार्यक्रम नगर स्थित किशोरी सदन में रखा गया है !
जहां पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी सहित मंत्री व नेतागण आ रहे है ! मंगलवार शाम महामहिम द्वय के आगमन का प्रोटोकोल आते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा ! पुलिस अधिकारियों ने हेलीपैड के आसपास सफाई कराने के बाद पुलिस लाइन में महामहिम के फ्लीट तैयार कर शहर में रिहर्सल किया ! बता दें कि पुलिस लाइन में महामहिम हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे दोनों महामहिम दोपहर शहर में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे !
महामहिम पुलिस लाइन से सदर बाजार के पास किशोरी सदन के लिए प्रस्थान करेंगे ! इस दौरान राजा पाल चौराहे से सदर मोड तक की रोड का आवागमन रोका जाएगा ! राज्यपाल के आगमन के पूर्व सोमवार को पुलिस लाईन के हेलीपैड का निरीक्षण जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी ली गयी तथा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।
इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल किशोरी सदन का भी जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के लिये बनाये जाने वाले स्टेज कान्फ्रेन्स हाल का आदि का निरीक्षण किया गया एवं वैरीकेटिंग तथा सुरक्षा प्रबन्ध की भी विधिवत जानकारी ली गयी जिसे जगदीश मातनहेलिया स्मारक ट्रस्ट की ट्रस्टी शिवानी मातनहेलिया द्वारा बताया गया। समस्त जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने स्तर से सुरक्षात्मक व्यवस्था के बारे में भी निर्देश दिये। इस निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार उपजिला मजिस्ट्रेट सदर सत्य प्रकाश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ