Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में ट्रैक्टर और पिकअप का भीषण एक्सिडेंट












डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा)      गोंडा अयोध्या मार्ग पर गुलरिया नाले के पास बीती रात पिकप व गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर में फंस कर बुरी तरह घायल हो गया।







 पुलिस ने कड़ी मसक्कत से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल  भेजा। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने लखनऊ रिफर कर दिया। 
    बीती रात चंदापुर के सीर पुरवा निवासी सर्वेश सिंह  25 वर्ष गन्ना लेकर बजाज चीनी मिल कुंदुरखी जा रहे थे। गुलरिया नाला के पास गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ट्रैक्टर में आगे से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक फंस गया जबकि पिकप चालक मौके से भागने में सफल रहा। मौके पर पहुँचे लोगो ने पिकप पे बैठे एक अन्य व्यक्ति को पकड़ते हुए सूचना पुलिस को दो। काफी मसक्कत के बाद चालक को निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को लखनऊ रिफर कर दिया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया घायल को इलाज के लिए भेजा गया है अन्य कानूनी करवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे