Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है श्री राम विवाह महोत्सव कार्यक्रम


रिपोर्ट:अमरजीत सिंह

अयोध्या। श्री राम विवाह महोत्सव के तत्वाधान में नगर के नयागंज मोहल्ले से प्रसिद्ध मा धमसा देवी मंदिर से बुधवार को दिन में 12:30 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान  श्रीराम की बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली गई । भगवान की यह ऐतिहासिक बारात नयागंज से पूरे मलिक अमानीगंज रोड राम बाड़ी स्कूल नेशनल स्कूल कटरा कोठी  नवाब बाजार टेढ़ी बाजार मंगल बाजार होते हुए शाम को वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुँची  इस बारात में कई स्कूलों के बच्चे शामिल हुये और जगह-जगह बारातियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था लोगों ने की एवं कटरा तिराहे पर भगवान की भव्य महाआरती हिंदू युवा वाहिनी तहसील रुदौली के संयोजक आशीष भोलू की अगुवाई में कराई गई । महा आरती करने वालो मे  प्रमुख रुप से पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन  रवि प्रकाश गुप्त  राजेश गुप्ता शरद कुमार त्रिवेदी शेखर गुप्ता सभासद अमित कुमार गर्ग कमलेश कुमार मिश्रा( सेवा) विवेक वैश्य मनीष वैश्य  आशुतोष गुप्ता  राज किशोर सिंह  वेद रतन मोहन श्री हनुमान किला मंदिर के पुजारी पंडित हरिओम तिवारी सभासद कुलदीप सोनकर  सभासद शिवप्रकाश कसौधन शामिल रहे साथ ही साथ भक्तो ने जगह जगह भगवान की आरती भी किया । इस बारात में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष शिव कुमार कसौधन मुकेश आर्य बारात संयोजक रवि प्रकाश गुप्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिव राम यज्ञसैनी सभासद रामसनेही लोधी उमाशंकर कसौधन उमानाथ यज्ञसैनी शिवप्रसाद यज्ञ सैनी रमेश चंद्र राठौर मनीष आर्य संदीप नवीन शुक्ला विश्वनाथ तिवारी प्राथमिक विद्यालय नयागंज के छात्र-छात्राएं सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओ के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए।इस बारात में पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रही किला पुलिस चौकी प्रभारी श्री प्रकाश सिंह नयागंज पुलिस चौकी प्रभारी आईपी यादव सहित दर्जनों उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे