Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसानों के हितों में केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं : इं रणवीर सिंह


रिपोर्ट:अमरजीत सिंह

नंदी ग्राम मंदिर से निकली भाजपा किसान मोर्चा की कमल संदेश पदयात्रा

अयोध्या। भाजपा ने नंदी ग्राम मंदिर से कमल संदेश पदयात्रा निकली। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इ0 रणवीर सिंह ने किया। श्री सिंह के पहुंचने पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया। योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित करके उन्हें सम्मानित किया गया। पदयात्रा का समापन बिबियापुर ग्राम में पहुंचने के बाद हुआ। समापन अवसर पर इ0 रणवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता में उत्साह का माहौल है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से सभी पात्र लाभान्वित भी हुए है। किसानो के हितों को देखते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं दी है। कृषि को विकसित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।




किसानों की आय को दुगना किया गया है। सभी पात्रों को निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत व गैस कनेक्शन का वितरण किया गया है। सहकारी बैंक के सभापति धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि सरकार की विकास परक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के प्रदान किया गया है। किसानो, गरीबों, मजदूरों की हितों को ध्यान रखकर योजनाएं बनायी गयी है। जिससे जनता भाजपा की नीतियों से काफी प्रसन्न है। इस अवसर पर रामसजीवन कोरी, अमरनाथ वर्मा, ऋषिकेश वर्मा, सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, रामराज पासी, सुशील पाण्डेय, अनिल सिंह, जयराम कोरी आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे