Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला स्तरीय नवप्रवर्तन संगोष्ठी का हुआ आयोजन


रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला


प्रतापगढ ! विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब प्रतापगढ़ ने गौरा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के साथ जिला स्तरीय नवप्रवर्तन संगोष्ठी का आयोजन किया गया l संगोष्ठी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे नवाचार करने वाले कृषकों एवं ग्रामीणों को पहचान कर उनकी प्रतिभा को देश के सामने पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया l इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सरवेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी सहित तमाम ग्राम प्रधान उपस्थित रहे l नवप्रवर्तन गोष्ठी में जिला समन्वयक डॉ विनोद शुक्ल ने बताया कि सभी प्रधान ऐसे नवाचारों की खोज करें व उनके नाम जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय में पहुंचाने में मदद करे जिस से शाशन की मंशा के अनुरूप उनके नाम परिषद को भेजे जा सकें और उन्हें उनकी रचनात्मकता एवं उनकी नवसृजन क्षमता को सम्मान एवं प्रोत्साहन मिल सके इसमे किसान  शिल्पीकार कारीगर  परम्परागत उपचार करने वाले व छात्र छात्राओं ने यदि किसी प्रकार की मशीन का निर्माण किया हो ऊर्जा बचाने का कोई उपकरण की खोज की हो ऐसे लोगों का नाम उपलब्धि कराये l





इस कार्यक्रम मे नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित नैन्सी यादव की टीम व उनकी मारगदर्शक शिक्षिका को सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि महोदय ने नवप्रवर्तन की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए ग्राम प्रधानों का आह्वान किया l कार्यक्रम में आशा आकांक्षा महिला बाल विकास कल्याण समिति द्वारा वृक्षारोपण किया गया l कार्यक्रम में पुष्पा देवी, अभिषेक यादव त्रिलोक नाथ तिवारी रमेश कुमार पटेल  शम्भू नाथ बिंद मो0 इमरान आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर मिश्र ने किया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे