Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अच्छी सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की आधार










विधायक दयाराम चौधरी ने किया सीसी रोड का उद्घाटन
सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अच्छी सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की आधार हैं।  बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुरूप विधायक निधि से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे आवागमन में सुविधा हो। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने  शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के लबनापार गांव में 200 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण करते हुये व्यक्त किया। कहा कि इस सड़क के बन जाने से लोगों को सुविधा होगी। 






लोकापर्ण अवसर पर सभा का आयोजन कर भाजपा नेताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार के योजनाओं की लोगों को जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक विकास के अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। पात्रों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्यकर्ता भी योगदान करें। संचालन करते हुये वरिष्ठ नेता महेश शुक्ल ने भाजपा के नीति, कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार त्रिपाठी ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।  








कार्यक्रम में केशरी नारायण त्रिपाठी, बब्लू पाण्डेय, राम औतार, साधू काका, राजकुमार शुक्ल, रामचन्द्र चौधरी, पृथ्वी नारायण तिवारी, विकास उपाध्याय, अजय कुमार श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, लारा चौधरी, प्रिन्स शुक्ल, गणेश तिवारी, बब्बू शुक्ल, सन्तोष शुक्ल, सतीश सोनकर, ओम प्रकाश मिश्र, रामधनी चौधरी, जगदम्बा चौधरी, सुरेश चन्द्र, श्याम भवन      चौधरी, अजय तिवारी, संजय उपाध्याय, धर्मराज मौर्य, आशीष चौधरी, महेन्द्र पटेल, दिलीप यादव, चिन्टू मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे