मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान हुई युवक की मौत
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। एक नेत्रहीन युवक के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया गया और उसके गुदाद्वार में लोहे की सरिया डाल दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
स्थिति नाजुक देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। के उपरांत मेडिकल कालेज लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के सम्बंध में खरगूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार की है। यहां के रहने वाले ननके गुप्ता (26 वर्ष) नेत्रहीन था। बताया जाता है कि सात दिसम्बर को विशुनापुर स्थित अपने घर से कुछ दूरी पर पिता की दुकान पर सोने के लिए गया था। आरोप है की नेत्रहीन युवक के गुदाद्वार में रंजिश को लेकर यहीं के निवासी युवक राम गोपाल हलवाई ने निर्दयता पूर्वक लोहे की सरिया डाल दी।
रात को ही रोते बिलखते हुए उसने घर पहुंचकर परिजनों से आप बीती बतायी। आनन फानन में घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे गम्भीर हालत में लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करके सरिया निकाली गयी और उसका ईलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान ही नेत्रहीन ननके की गुरूवार को मौत हो गयी। शव का पोस्मार्टम लखनऊ में ही हुआ।
खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मृतक के पिता रामधीरज गुप्ता की तहरीर पर आरोपी राम गोपाल हलवाई के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ