भाई घायल, मोतीगंज क्षेत्र के बनकटी सूर्यबली सिंह के रहने वाला था मृतक
ए. आर. उस्मानी/ उमापति गुप्ता
गोण्डा। गोण्डा उतरौला मुख्य मार्ग पर स्थित सोनबरसा बाजार के निकट दवा लेकर घर जा रहे मोटर साइकिल चालक को पीछे से मोरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठे सवार की ट्राली के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिले के थाना मोतीगंज की ग्राम पंचायत बनकटी सूर्यबली सिंह के मजरे दशकपुरवा गांव निवासी नजमो पुत्र हसन मोहम्मद व नूर मोहम्मद पुत्र हसन मोहम्मद दोनों सगे भाई दवा लेने गोण्डा गये थे। वहां से घर वापस जाते समय कोतवाली देहात के सालपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा बाजार पर पहुंचे ही थे कि सामने से मारूती वैन आ गयी, जिससे उपरोक्त लोग अपनी मोटर साइकिल को पटरी से नीचे लेकर चले गये।
इस बीच उनके पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मोरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठे नूर मोहम्मद (40 वर्ष) ट्राली के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया, जबकि उसका छोटा भाई नजर मोहम्मद घायल हो गया। नजर मोहम्मद ने बताया कि मोटर साइकिल वह खुद चला रहा था। सुरक्षा के लिए उसने बाइक पटरी से नीचे उतार लिया था, लेकिन पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंंची सालपुर पुलिस ने भाग रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को दबोच लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ