Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिना बिजली बिल देने वाली सरकार 2019 में नहीं स्वीकार- चन्द्रमणि पाण्डेय











सुनील उपाध्याय 
बस्ती । विकास के मामले में युपी सरकार के अजब गजब कारनामे आये दिन देखने को मिलते हैं किसी गांव में शौचालय नहीं पर गांव ओ.डी.एफ.,गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं पर गांव आदर्श,कुछ युं ही कहानी हर्रैया विधानसभा के हाइवे पर बसे चौकडी ग्रामसभा के लोकईपुर गांव का है जहाँ पर सीताराम शुक्ला दाताराम शुक्ला विनोद  पाण्डेय अजय मुन्नू सहित आधा दर्जन ग्रामीणों को बिना विद्युत कनेक्शन दिये ही बिल थमा दिया गया है





 ग्रामीणों ने आज अपनी पीडा रालोद प्रदेशसचिव चन्द्रमणि पाण्डेय से बताया श्री पाण्डेय ने कहा कि हम ग्रामीणों को न्याय दिलाने का हर सम्भव प्रयास करेंगें जरूरत पडी तो आगामी सोमवार को विद्युत उपकेन्द्र हर्रैया का घेराव भी करेंगें उन्होंने कहा कि जबसे देश प्रदेश में भाजपा सरकार आई है 





कागजों में ही आम जन को अच्छे दिनों की सौगात दे रही है जनता बिना बिजली बिल देने वाली सरकार को अब स्वीकार नहीं करेगी जिसका संकेत पांच राज्यों के चुनाव में मिल चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे