सुनील उपाध्याय
बस्ती।फसल ऋण मोचन योजना के क्रियान्वय हेतु गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक स्थानीय विकास भवन सभागार कक्ष में सम्पन्न हुयी। बैठक में विभिन्न बैंको के अधिकारियों को जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर ने निर्देशित किया कि ऋण मोचन योजना से संबंधित प्राप्त शिकायत का त्वरित निस्तारण अनिवार्य रूप से कर दिया जाय।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत किसानों के ऋण माफी हेतु डिमांड जनरेट की तिथि 15 दिसम्बर 2018 नियत किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने फसल ऋण मोचन योजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षात्मक जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी बैंक अधिकारियों द्वारा यदि शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कल तक नही कर दिया जाता है तो शिकायतों के निस्तारण में शिथिल रवैया अपनने वाले बैंक अधिकारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जायेंगी।
जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर ने शासन की फसल ऋण मोचन योजना की महत्ता को रेखाकिंत करते हुए कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण और महत्वाकाॅक्षी योजना के प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाना किसी भी अधिकारी के कार्यहित में कदापि नही है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत ध्यान देते हुए योजना की मंशा के अनुरूप समयावधि के अन्तर्गत उपलब्धि अर्जित करने की अपरिहार्यता पर बल दिया।
बैंठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि पूर्वान्चल बैंक द्वारा समस्त शिकायतों को उपलब्ध करा दिया गया है। सेण्टल बैंक में 13 शिकायते है, इसका निस्तारण अगले दिन किया जाना सुनिश्चित किया जाय। बैठक में लीड बैंक अधिकारी की अनुपस्थिति को गम्भीर बताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण बैठक में अग्रणी बैंक प्रबन्धक अनुपस्थित रहना उनकी शिथिलता का घोतक है। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एंव सभी बैंको के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ