शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ! सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है ! सीएम के आगमन से पूर्व डीएम ने अधिकारियों के साथ जिस मार्ग से मुख्यमंत्री को गुजरना है उसका स्थलीय निरीक्षण किये और सम्बन्धित विभाग लोक निर्माण विभाग नगर पालिका परिषद् बेल्हा और विद्युत विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जिससे मुख्यमंत्री काफिला सुगमता पूर्वक कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के आवास पर पहुॅच सके।
जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किये और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उसके सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक एस आनन्द मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह उपजिलाधिकारी रानीगंज उपजिलाधिकारी कुण्डा विजय पाल सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपरान्ह 1.10 बजे हवाई पट्टी अयोध्या से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 1.35 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन प्रतापगढ़ आयेगें। पुलिस लाइन से कार द्वारा अपरान्ह 1.35 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 1.40 बजे सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह के आवास गांधी निवास सदर बाजार आयेगें। अपरान्ह 1.40 बजे से अपरान्ह 1.50 बजे तक सीएम का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
अपरान्ह 1.50 बजे मुख्यमंत्री गांधी निवास सदर बाजार से प्रस्थान कर अपरान्ह 1.55 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड आयेगें। मुख्यमंत्री मंत्री अपरान्ह 2 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से प्रस्थान कर अपरान्ह 2.40 बजे लखनऊ पहुॅचेगें।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया और तैयारियों को लेकर जुटा रहा मुख्यमंत्री के आवागमन कोई समस्या न हो जिसके लिए डीएम अधिकारियों संग हेलीपैड से लेकर मंत्री के आवास तक निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिए !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ