Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 15 को








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ! मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की बैठक राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में जिलाधिकारी शंभू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह स्थल का निरीक्षण किया और उससे सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 





उन्होने कहा कि वर-वधू के आगमन व प्रस्थान की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की जाये इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये क्योंकि यह  मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होने राजकीय इण्टर कालेज में नगर पालिका परिषद बेल्हा को साफ-सफाई के लिये लोक निर्माण विभाग को पण्डाल के बगल वैरीकेटिंग की व्यवस्था के लिये सहित सम्बन्धित विकास खण्डों के अधिकारियों को व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिये निर्देशित किया।





 जनपद स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 15 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से राजकीय इण्टर कालेज प्रांगण में प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे