डॉ ओपी भारती
गोंडा :वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बालिका ने शुक्रवार को अपने पिता के विरुद्ध छेड़खानी की तहरीर दी।पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल रवाना किया है।
12 वर्षीय बालिका द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार गुरुवार की देर शाम लगभग 9 बजे उसके पिता उसके सोने के स्थान पर आए व लज्जा भंग करने के उद्देश्य से उसका कपड़ा आदि नोचने लगे।उसके शोर मचाने पर उसकी माँ ने आकर उसे बचाया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी व पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है।बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ