गोण्डा : सूबे के मुखिया सीएम योगी उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी जमीनों व निजी जमीनों को दबंगों व भू माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए शपथ ग्रहण करते ही अभियान चालू किया था लेकिन मनकापुर तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओ के आगे सीएम योगी का अभियान बौना साबित हो रहा है |
पढ़िए मामला
मनकापुर तहसील क्षेत्र के करोहामान क्षेत्र में स्थित धान क्रय केंद्र पर दबंग भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है जिससे धान क्रय केंद्र अपने ही सीमा में सिकुड़ कर रह गया है वही दबंग भूमाफिया धान क्रय केंद्र के पर सर पर अवैध कब्जा करके मोरंग गिट्टी बालू का व्यवसाय करने में जुटा है
मनकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा करोहामान के मछली बाजार-मनकापुर मार्ग पर स्थित धान क्रय केन्द्र पर क्षेत्र के दर्जनो किसानो का प्रतिदिन आना-जाना होता है।ऐसे में केन्द्र परिसर के अंदर एक दुकानदार द्वारा बालू,मोरंग व गिट्टी डम्प किये जाने से किसानो को भारी मुशीबत का समना करना पड़ता है।सड़क व परिसर में बालू डम्प होने पर थोडी सी हवा चलने बालू उड कर किसानो के आंख धान के बोरे में चली जाती है और क्रय केन्द्र पर मौजूद लोगो को परेशानी होती है।
बोले जिम्मेदार
- वही केन्द्र प्रभारी जग प्रसाद वर्मा ने बताया कि कई बार दुकानदार से अतिक्रमण हटाने को कहा गया लेकिन दबंगई के बल के चलते नही हटा रहा है।
- उपजिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो जाँच करवा कर खाली करवाया जा रहा है



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ