Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सादुल्लानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 10 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार








अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना सादुल्लाह नगर तथा स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में विगत 5 वर्षों से फरार चल रहा 10 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया ।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना सादुल्लाह नगर में वर्ष 2013 में बरकतउल्ला उर्फ रोजन पुत्र रफातुल्लाह निवासी कमरपुर थाना सादुल्लाह नगर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।






2013 से लगातार पुलिस को चकमा देकर बरकतुल्लाह फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार करने के लिए सादुल्लाह नगर पुलिस के साथ स्वाट टीम भी लगी हुई थी । 15 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर अमघटी पुल के पास से शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि बरकतुल्लाह के गिरफ्तारी हेतु ₹10 हजार के पुरस्कार की भी घोषणा की गई थी । 






गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अली हमजा सिद्दीकी, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश भारती व चंद्रहास मिश्रा, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, रामू  सरोज व राजदेव यादव तथा कांस्टेबल अखिलेश कुमार खरवार व रोहित शुक्ला शामिल थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे