Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सहजता और दृढ़ता के धनी थे श्री मिश्र: श्री शुक्ल










मिथलेश शुक्ला (नीतू पंडित)
बभनान गोण्डा:सहजता और दृढ़ता धनी थे श्री मिश्र, इसीलिए विषम परिस्थितयों में भी वे हिम्मत नहीं हारते थे। वे वचन के पक्के थे तथा अपने मित्रों एवं शुभचिन्तकों के सच्चे हितैषी थे। उनकी अनूठी कार्यशैली की चर्चा करते हुए उनके संस्मरणों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने पर बल दिया।






उक्त बातें बभनान के कामता प्रसाद मथुरा प्रसाद जनता महाविद्यालय बभनान के संस्थापक स्वर्गीय राम प्रकाश मिश्र की सातवीं पुण्यतिथि समारोह के आयोजन पर लोगों को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख छपिया बिंद्रा प्रसाद शुक्ल ने कहीं। कार्यक्रम को काशी प्रसाद मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, रवीश कुमार मिश्र आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश चंद उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक ब्रिज बिहारी मिश्र ने आए हुए आगंतुकों गणमान्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मिश्र अपनी कर्मठता तथा सूझ-बूझ से उन्होनें शून्य से शिखर तक की यात्रा की। 




इस अवसर पर पुरुषोत्तम पांडे, वी डी पाठक, प्रभाकर पति त्रिपाठी, गंगा प्रसाद पांडे, डॉ अनूप कुमार पांडे, जग प्रसाद पांडे, नीरज मित्र, ओम प्रकाश तिवारी, लव कुश पाठक, जगन्नाथ शुक्ल, अवधेश तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, पहलवान शुक्ल, तरुण त्रिपाठी, एवं समस्त महाविद्यालय परिवार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे