Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कस्तूरबा गांधी विद्यालय करनैलगंज में हुआ एल्यूमिनाई बैठक का आयोजन










 पूर्व तथा अध्ययनरत छात्राओं से साझा किए गए अनुभव



ए. आर. उस्मानी/ मोहम्मद इरफान
गोण्डा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करनैलगंज में तीन दिवसीय एल्युमिनाई बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय की वार्डन सरिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी की पूर्व छात्राओं के साथ ही अध्ययनरत छात्राओं का अनुभव साझा कराया गया।










     कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करनैलगंज में तीन दिवसीय कक्षा 8 उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं के लिए एल्यूमिनाई बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज वेद प्रकाश श्रीवास्तव रहे। कोतवाल एवं चौकी इंचार्ज दिनेश राय ने बालिकाओं से सवाल जवाब करते हुए उन्हें स्वयं की सुरक्षा के टिप्स दिए और पढ़ाई अनवरत करते हुए मुकाम हासिल करने तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। कई लड़कियों ने कोतवाल वेद प्रकाश से सवाल जवाब के दौरान बताया कि कस्तूरबा स्कूल से निकलने के बाद उनकी पढ़ाई छूट गयी। किसी ने आर्थिक तंगी, तो किसी ने अन्य तमाम तरह की समस्याओं को बताया। इस पर कोतवाल ने अभिभावकों का मोबाइल नम्बर व पता नोट कर लिया और कहा कि बुलाकर उनको समझाया जाएगा कि बच्चों की पढ़ाई चालू रखें। यदि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पढ़ाई में बाधा आ रही होगी, तो हर संभव मदद की जाएगी। वहीं चौकी प्रभारी दिनेश राय ने कहा कि जिन बच्चों की पढ़ाई आर्थिक तंगी की वजह से बाधित है, उनकी एक साल की फीस व कॉपी किताब का प्रबंध सामाजिक लोगों के सहयोग से कराया जायेगा।
    कार्यक्रम में शामिल होने डीसी बालिका शिक्षा रजनी श्रीवास्तव भी पहुंचीं। इस दौरान विद्यालय की वार्डन सरिता सिंह के साथ ही अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे