Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

* समस्याओं का निराकरण न होने पर 26 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी













ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शुक्रवार को विकास भवन के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सामने धरना दे रहे मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहसिन खां ने बताया कि मदरसा शिक्षकों का राज्यांश आए हुए पांच महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक मदरसों को भुगतान नहीं किया गया है।









     उन्होंने बताया कि लगभग जिले के 7 हजार छात्र-छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया है। जिसे विभाग द्वारा 30 नवम्बर तक अग्रेषित करना था वो भी अभी तक नहीं किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष इरफान खां का कहना है कि मदरसों के पोर्टल लॉक करने में  सम्बंधित अधिकारी कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि अगर हमारी समस्याओं का 25 दिसंबर तक हल नहीं किया गया, तो मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ 26 दिसंबर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल कलेक्ट्रेट में करेगा। समस्याओं से सम्बंधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया।
    इस मौके पर आफताब अहमद, उबैद खां, मो. इमरान खां, मंजूर, जावेद, रिजवान, इरशाद, एजाज, अश्फाक, मो. इस्लाम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे