Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का हुआ शुभारंभ










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा का सटा हुआ जिला है और इस जिले में पिछड़ापन होने के कारण तमाम आयोजन नहीं हो पाते हैं । विगत कुछ वर्षों से समाजसेवी व ग्राम प्रधान रिंकू सिंह के प्रयास से जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर गोदीपुर ग्राम सभा में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन कराया जा रहा है ।





 आज दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का शुभारंभ सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे डॉ शिव प्रताप यादव ने फीता काटकर किया ।  शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जगराम पासवान, युवा सपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, सपा जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल सहित तमाम गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुश्ती दंगल प्रारंभ हुआ । पहले दिन 14 राउंड दंगल कराया गया जिसमें लगभग दो दर्जन पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । दंगल में तीन महिला पहलवानों ने भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।


                    




अंतर्राष्ट्रीय दंगल  प्रतियोगिता  के आयोजक रिंकू सिंह ने बताया कि जनपद बलरामपुर में ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन नहीं हो रहा था जिसे हम लोगों के प्रयास से शुरू किए हैं । उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहे । कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा । उन्होंने बताया कि पहले दिन 14 राउंड दंगल आयोजित किया गया जिसमें लगभग दो दर्जन पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया  ।राउंड वार दंगल में पहला राउंड अयोध्या के पहलवान रविशंकर व राजस्थान के पहलवान भूकंप सिंह के बीच हुआ जिसमें रविशंकर विजई रहे । 





दूसरा राउंड महाराष्ट्र के जगदीश पहलवान तथा हरियाणा के खली पहलवान के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा । तीसरा राउंड मस्ताना पहलवान तथा बग्गा पहलवान के बीच हुआ जो बराबर रहा । चौथा राउंड मुन्ना पहलवान तथा मोनू पहलवान के बीच हुआ यह राउंड भी बराबरी पर छूटा । छठवां राउंड कल्याणी की अंजनी कथा नंदिनी नगर के सिवानी के बीच हुआ जिसमें नंदिनी नगर की शिवानी विजई हुई । सातवां राउंड गनी पहलवान तथा मोनू पहलवान के बीच खेला गया जिसमें गनी पहलवान विजई हुए । आठवां राउंड मनोज पहलवान तथा सलमान के बीच खेला गया जो बराबर रहा । नवां राउंड दिल्ली के मनजीत सिंह तथा पंजाब के शेरा पहलवान के बीच खेला गया जिसमें मनजीत सिंह विजई हुए । 






दसवां राउंड रवी शंकर तथा मंजीत सिंह के बीच खेला गया जिसमें रवि शंकर विजई हुए ।  11वां राउंड महिला पहलवान बिहार की ज्योति तथा नंदिनी नगर की शिवानी के बीच हुआ जिसमें शिवानी विजई हुई । बारहवां राउंड नेपाल के देवा थापा तथा राजस्थान के मनजीत सिंह के बीच खेला गया जिसमें नेपाल के देवा थापा विजई हुए । 13वा राउंड मोहम्मद शारिक तथा करतार सिंह के बीच खेला गया जो बराबरी पर छूटा तथा 14वां एवं अंतिम राउंड गनी पहलवान तथा मक्खन सिंह पहलवान के बीच खेला गया जिसमें गनी पहलवान विजई घोषित हुए  । कुश्ती दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे