Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के प्रथम तथा तीसरे शनिवार को जिले के सभी थानों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है ।समाधान दिवस में जिले के पुलिस अधीक्षक तथा जिला अधिकारी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी अलग-अलग थानों पर मौजूद रहते हैं । 







आज दिसंबर माह का तीसरा शनिवार तथा 2018 का अंतिम संपूर्ण समाधान दिवस था । जिले के सभी 13 थानों में आज संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया । जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कोतवाली गैसड़ी तथा थाना पचपेड़वा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना । वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह तथा अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने सादुल्लाह नगर थाने में जन समस्याओं को सुना । सभी स्थानों पर कुछ जन समस्याओं मौके पर निस्तारण किया गया और शेष के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ।






                       जानकारी के अनुसार थाना पचपेड़वा में 12 फरियादियों की शिकायतें जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से सुनी व समस्त शिकायतों का  सी ओ तुलसीपुर कर्मवीर सिंह व थाना अध्यक्ष अवधेश राय को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया । पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि जो शिकायतें मिल रही हैं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें । मारपीट व लड़ाई झगड़ों के मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर त्वरित कारवाही की जाए तथा छेड़खानी आदि के मामलों में दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया । 







                थाना  गैसड़ी में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दो फरियादियों की शिकायतें सुनी गई । अधिकारी ने थाना अध्यक्ष व तहसीलदार  कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को निर्देश दिया कि गांव के जमीनों के छोटे-मोटे झगड़ों नाली खड़ंजा आदि के झगड़ों के निपटारे के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम बनायें जिसमें संबंधित थानों के उप निरीक्षक व राजस्व की तरफ से कानूनगो को शामिल किया जाए । संयुक्त टीम  के लोग मौके पर जाकर इन मामलों का निस्तारण करें । जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गस्त करते रहे । जिलाधिकारी द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया । वहीं पुलिस अधीक्षक ने  सभी  थाना अध्यक्षों को  उनके थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैदल गस्त का भी निर्देश दिया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे