Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिसिया रवैये से खिन्न सपा नेता सीएम को दिखाना चाहता था काला झंडा, पुलिस ने लात घूसों से धूना, देखिये वीडियो









शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ :सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरने के बाद सीएम कार द्वारा कैबिनेट मंत्री के आवास की ओर निकले ही थे कि  उनका काफिला जैसे ही पुलिस लाइन के सामने निकल रहा था  कि इसी बीच अचानक फ्लीट के  सामने एक युवक आ गया ! फ्लीट के सामने युवक को देख सुरक्षा में पहले से  मुस्तैद एसओजी टीम प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया ! 






 बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से पिता के निधन पर प्रतापगढ़ शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे ! 
वीडियो 


 बताया जाता है कि अचानक फ्लीट के सामने आया युवक सपा नेता अरविंद यादव कंधई थाना क्षेत्र के मरूअान निवासी है जिसके नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में इलाके के एक युवती के अपहरण के मामले में दर्ज एफआईआर के मामले में बरामदगी को लेकर कई दिनों से धरना दिया जा रहा है !





मांगे पूरी न होने से  नाराज युवक ने सूबे के मुखिया को काला झंडा दिखाना चाह रहा था कि एसपी एस  आनंद के दिशा निर्देश पर सीएम के सुरक्षा में पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों के घेरे में  युवक फस गया जिससे उसके मंसूबे पर  पानी फिर गया ! अरविंद यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही  किए जाने की बात कहीं है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे