Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के बाबा शंकरदास अब नही रहे










वासुदेव यादव
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विक्रमादित्य महोत्सव के आयोजक, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम दास जी के बड़े भाई  बाबा शिव शंकर दास जी का आकस्मिक निधनं हृदय गति रुक जाने के कारण उनके विभीषण कुण्ड अयोध्या स्थित आवास पर शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे हो गया है।






      उक्त जानकारी मिलते ही चारों ओर शोक की लहर ब्याप्त हो गई है। सभी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह , विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सांसद लल्लू सिंह सहित अन्यान्य पार्टी प्रदेशीय व स्थानीय विभिन्न दलों के नेताओ का आना जारी है। सभी उनका अंतिम दर्शन करके उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे आज अपराह्न किया जायेगा।उनकी शवयात्रा लगभग 12बजे निकलेगी। अयोध्या वासियों में शोक की लहर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे