वर्ष 1994 में विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति
भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का मिला लाभ
अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। भाारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने गोण्डा केे युवा नेता आशीष त्रिपाठी को पार्टी का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर है। इस पद पर नियुक्ति के उपरांत अपने पैैतृक निवास स्थान खरगूपुर पहुंचे युवा नेता का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
खरगूपुर नगर पंचायत निवासी आशीष त्रिपाठी की जिला महामंत्री पद पर नियुक्ति प्रदेश भाजपा मंत्री तथा गोंडा जिले के प्रभारी अनूप गुप्ता के निर्देश पर हुई है। श्री त्रिपाठी 1992 से 94 तक सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में भगत सिंह शाखा के मुख्य शिक्षक रहे। उक्त भूमिका कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अदा की।
वर्ष 1994 से 1996 तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख, वर्ष 1997 में भाजयुमो के खरगूपुर नगर अध्यक्ष बने तथा 1998 से 2000 तक भाजयुमो के जिला मंत्री व 2003 से 2006 तक भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पद पर रहे।
![]() |
| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करते आशीष त्रिपाठी (फाइल फोटो) |
आशीष त्रिपाठी वर्ष 2006 से 2010 तक हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक तथा 2013 से 2016 तक भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके उपरांत 2016 में इन्हें भाजपा के जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। पार्टी में पूरी निष्ठा और लगन का ही परिणाम रहा कि आशीष का कद दिनों दिन बढ़ता गया। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों में अगाध विश्वास रखने के कारण ही राजनीति की रपटीली राह पर वे बगैर किसी अवरोध के निरंतर बढ़ते रहे। अब साल के आखिरी महीने में फिर आशीष त्रिपाठी का कद बढ़ाते हुए जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
नवनियुक्त जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी जिले में भाजपा की टीम में प्रमुख युवा चेहरा हैं। उक्त पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार अपने आवास खरगूपुर आते समय इटियाथोक में धर्मेंद्र सिंह, डॉ, रामानंद तिवारी, भवानीपुर चौराहे पर राजेश सोनी, राकेश शुक्ला, पृथ्वीनाथ में रविंद्र कश्यप, सोहनलाल भारती की अगुवाई में लोगों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं खरगूपुर नगर में श्री त्रिपाठी का भव्य स्वागत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मधुबाला वर्मा के साथ ही पदुम नाथ शुक्ला, प्रभुनाथ शर्मा, मयंक तिवारी, रिंकू गोस्वामी, रामप्रसाद, माता प्रसाद तिवारी, उमा नाथ यादव, अरविंद वर्मा, सूरज शुक्ला, रिपुंजय मिश्रा, लल्लन ओझा, टिंकू तिवारी, संजीव गुप्ता, शिवमंगल मौर्य, विजय शुक्ला सहित नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ