शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में शहादत देकर जिले का गौरव बढ़ाकर हिंदुस्तान में विजय पताका लहराने वाले शहीदों को सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय में बने शहीद स्थल पर शहीदों को दीप प्रज्वलित करके युवा क्रांति के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित की !
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पतित पावन धरती पर जन्मे 1971 के भारत पाकिस्तान के युद्ध के वीर सपूतों का बलिदान राष्ट्र के एकता और अखंडता और मां भारती की रक्षा के लिए विशेष महत्व रखता है ! ऐसे वीर शहीदों के सम्मान और योगदान को हम सब शत शत नमन करते हैं ! ऐसे वीर सपूतों का बलिदान हम सब के लिए एहसास है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता !
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री अच्युतानंद पांडेय दीपेंद्र मिश्रा भाजपा युवा नेता ऋषि उपाध्याय अखिलेश मिश्र आलोक गर्ग अमित सिंह प्रणव चौरसिया धीरज शुक्ला सुशील चंद्र अवनीश मिश्र राघवेंद्र मिश्र दीपक रोहित आदित्य यादव बागीश मिश्र राहुल अंजाना सहित आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ