Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकार गठन की खुशी को लेकर विधायक मोना का हुआ गर्मजोशी से स्वागत








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। तीन राज्यो मे कांग्रेस सरकार के गठन को लेकर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह छलका दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना का जिले की अगई सीमा पर जोरदार स्वागत करते हुये भरपूर उत्साह का प्रदर्शन करते दिखे। कार्यकर्ताओ ने विधायक मोना का फूल व मालाओ से स्वागत करते हुए मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और राजस्थान मे कांग्रेस सरकार का गठन कराये जाने मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के प्रभावशाली नेतृत्व प्रदर्शन को लेकर भी खुशी जाहिर की। 






पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बेलहा धारूपुर  मधुकरपुर मे भी विधायक मोना का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक मोना ने कार्यकर्ताओ के स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तीन राज्यो मे कांग्रेस को सरकार बनाये जाने की सफलता राहुल गांधी के नेतृत्व मे जनता द्वारा भाजपा के झूठ तथा वायदाखिलाफी का जनादेश के जरिये जबाब दिया गया है। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओ की मेहनत से हम जनता का विश्वास बनाये रखते हुये आगामी लोकसभा चुनाव मे भी भाजपा को शिकस्त देते हुये कांग्रेस की सत्ता वापस लाकर जनता की आकांक्षाओ पर खरे उतरेगें।






 स्वागत कार्यक्रम का संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। इस मौके पर पप्पू तिवारी मुरलीधर तिवारी त्रिभु तिवारी अम्बुज मिश्र सत्येंद्र सिंह शुभम श्रीवास्तव शास्त्री सौरभ त्रिपाठी खुर्शीद शेख शिवम पाण्डेय विनय पाण्डेय आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे