शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संघ की प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती रेखा शुक्ला के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों की मांगों को लेकर माग पत्रों का ज्ञापन विश्वनाथगंज विधायक डॉ आरके वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा !
इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती रेखा शुक्ला ने कहा कि भाजपा की यूपी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर शोषण करने में लगी है ! उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादे आज तक पूरा कर पाने में असमर्थ यूपी सरकार कार्यकत्रियों का 3 माह का वेतन काट कर ढिंढोरा पीट रही है !
उन्होंने कहा कि आगनबाडी कार्यकत्री यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे! उन्होंने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री के आगमन पर संघ उन्हें ज्ञापन सौंपने चाहता था किंतु प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मांगों का ज्ञापन विश्वनाथगंज विधायक आरके वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंप कर सरकार की वादाखिलाफी पर भड़ास निकाली !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ