शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना इलाके के सचौली में लूटपाट के बाद व्यापारी को गोली शनिवार शाम मार दी गई थी ! घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली रहे ! बताया जाता है कि घायल व्यापारी से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करेगी ! बदमाशों को पकड़ने के बजाय रानीगंज पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
बता दें कि जिले के रानीगंज इलाके के सचौली निवासी राजेश दुबे को शनिवार की रात दुकान पर लूटपाट करने पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस वापस आ गई थी। इस दौरान एसपी ने बदमाशों को धर पकड़ हेतु दिशा निर्देश रानीगंज पुलिस को दिया था इसके बावजूद रानीगंज पुलिस एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी !
जबकि घटना हुए लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं और पुलिस के हाथ खाली हैं । प्रभारी थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है और न ही परिवार वालों से बात हो सकी है। आखिर ऐसे में अपराधों पर अंकुश कैसे ले सकेगा जबकि घटना के 24 घंटा बीत जाने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रख कर तहरीर के इंतजार में बैठी हुई है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ