Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेरे दिल के दरवाजे पर दस्तक जब वो देती है ....








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! जिले के लालगंज तहसील के हन्डौर इलाके स्थित शुक्लन का पुरवा मे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विधाओ के कवियो ने अपनी रचनाओ से लोगो मे प्रेम सद्भाव हास्य के गीतो से लोगो मे संदेश देने का कार्य किया lकार्यक्रम की शुरुआत  समाज सेवी संजय शुक्ल के दीप  प्रज्जवलन के साथ हुआ उसके बाद प्रमोद दुबे लन्ठ की वाणी वंदना से कवि सम्मेलन का आगाज हुआ l






 युवा कवि श्याम तिवारी ने जब पढा मेरे दिल के दरवाजे पर दस्तक जब वो देती हैं  श्याम बाँसुरी बजने लगती दोनों दिल जब मिल जाये ..पढा तो पूरा पंडाल तालियो से गूंज उठा l ओज के रचना कार यज्ञ कुमार सिंघम ने जब पडोसी देश को संकेत करते हुए अपनी कविता सन्सद वाल्यो भारत की जनता कै ईहै पुकार होय काश्मीर से टोप दगै औ पेशावर तक मार होय से लोगो मे देश प्रेम का जज्बा जगाया । अनूप त्रिपाठी ने प्रेम सद्भाव की कविता से नेताओ पर कटाक्ष करते हुए चुनाव आते ही नेतागण  फलसफा बताते हैं  हिंदू मुस्लिम मे ये ही भेद बताते हैं से लोगो को आगाह कराया l







 इसके अलावा उजड्डड जौनपुरी अंकित तिवारी मिठाई लाल ने काव्य पाठ किया ! इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों का सारस्वत सम्मान समाज सेवी संजय शुक्ला ने  गया lअध्यक्षता राम अंजोर मिश्रा संचालन अंजनी अमोघ ने किया l इस मौके पर दिवाकर शुक्ल हरिश्चन्द शुक्ल दीपक  राम बदन पंकज शुक्ल अरविंद शुक्ल मौजूद रहे l आयोजक प्रशांत शुक्ल श्रीकांत शुक्ल ने आभार जताया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे