अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रौनाही पुलिस की चौकसी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज सिह ने गौकशी करने वाले कोला निवासी राजू , आलम पुत्रगण भदई हलीम पुत्र नूर मोहम्मद मतीन पुत्र शब्बीर को लगभग 50 किलो गोमांस सहित एक सिर कटी एक जीवित गाय बरामद कर हिरासत मे लिया।मौके से दो अन्य फरार आरोपित की तलाश मे टीम गठित कर जांच प्रकिया शुरू की।चारो गिरफ्तार कर धारा3/5/8गो वध निवारण अधिनियम के तहत जेल भेजा
बताया जाता है कि रौनाही पुलिस को रौनाही थाना क्षेत्र मे गो कशी किये जाने की शिकायतें मिल रही थी। गो कशी पर अंकुश लगाने के लिए कई बार घेरा बंदी की।बावजूद इसके कामयाबी हासिल नही होता देख थाना प्रभारी मनोज सिह ने टीम की अगुवाई की।घेराबंदी के दौरान दो दिन पहले लहबर पुर मे चार बछडो को पकड़ने मे कामयाबी भी हासिल की ।
लेकिन रात के अन्धेरे का लाभ उठाते हुए पुलिस को चकमा देते हुई बछडो को लेकर जाने वाले फरार हो गये। बावजूद थाना प्रभारी का गोवध करने वालो पर शिकंजा सकते हुए मुखबिरों पर नकेल कसी।नतीजतनबीती रात लगभग नौ बजे मुखबिर द्वारा कोला गाँव गाँव निवासी राजू के घर मे गोवध की सूचना मिलते ही छापामारी की ।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर राजू आलम पुत्र गण भदई हलीम मतीन को उपयुक्त होने वाले उपकरणों सहित 50किलो गोमांस तराजू चापड सहित सिर कटी के साथ एक जिन्दा गाय बरामद की। शेष मौजूद अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गये।जिनकी पुलिस सरगर्मी से तालाश कर रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र ही सभी आरोपितो को गिरफ्तार करने के दबिश दी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ