Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिम्मेदार उदासीन, कागजों में हो रहा शिकायतों का निस्तारण











ए. आर. उस्मानी /मोहम्मद इरफान
गोण्डा। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण महज कागजों में हो रहा है। इसका नमूना ग्राम हीरापुर शाहपुर निवासी शिवकुमार तिवारी की शिकायत का किया गया निस्तारण है। 
       






बीते 21 अगस्त, 4 सितम्बर, 3 अक्टूबर, 6 एवं 20 नवम्बर को आयोजित तहसील दिवस में उसने शिकायती पत्र दिया, जिसमें कंजेमऊ-कचनापुर मार्ग पर मूंजा आदि की झाड़ लगाकर लोगों द्वारा मार्ग की पटरी पर अतिक्रमण करने की बात कही गई थी। मामले की जांच करके उसका निस्तारण कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी देवराज सिंह को सौंपी गई। उन्होंने मौके की जांच करके 3 अक्टूबर को रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शिकायत को सही करार देते हुए सड़क के किनारे लगे मूजा को जल्द कटवा देने की बात कही थी। 







वहीं 15 नवम्बर को प्रस्तुत रिपोर्ट में शिकायत को सही करार देते हुए कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क के दोनों तरफ कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की नियत से लगाया गया मूंजा खड़ा है, जिससे रास्ता बाधित हो रहा है। इसलिए मूूंंजा कटवाना आवश्यक है। फिर भी अभी तक सड़क की पटरी से मूंजा कटवाकर पटरी को खाली नहीं कराया गया है और शिकायत को हर बार निक्षेपित कर दिया गया। 





       तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो मूंजा कटवाकर पटरी साफ करते हुए सड़क का आवागमन बहाल कराया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे