Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेतों पर दबंगों का कब्जा, नायब तहसीलदार ने दिखाया अदालत का रास्ता











औपचारिक बना संपूर्ण समाधान दिवस, उच्चाधिकारियों और कोर्ट के चक्कर लगा रहे पीड़ित
ए. आर. उस्मानी/ मोहम्मद इरफान
गोण्डा। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संपूर्ण समाधान एवं थाना समाधान दिवस महज एक औपचारिकता बनकर कर रह गए हैं। गांव के दबंगों द्वारा एक व्यक्ति की पूरी जमीन हड़प लेने की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को न्यायालय का रास्ता दिखाकर उसे वापस कर दिया गया।





     मामला थाना कोतवाली करनैलगंज के सकरौरा ग्रामीण के मजरा अहिरन पुरवा का है। यहां का निवासी सांवल प्रसाद पुत्र नान्हे दास की करीब एक दर्जन गाटा संख्या को मिलाकर लगभग 14 बीघा जमीन है, जिसे वह जोताई बोवाई करता चला आ रहा है। उसकी समस्त जमीन को गांव के ही दबंग ने जबरन कब्जे में कर लिया और खेती बारी करने लगा। इसकी शिकायत की गई तो लेखपाल ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कर उसकी जमीन को अलग कर दिया।






 इसके बावजूद दबंगों ने उसकी जमीन पर बुवाई कर ली। शनिवार को जब वह संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद नायब तहसीलदार करनैलगंज शिव दयाल तिवारी ने उसकी शिकायत को रजिस्टर में दर्ज करते हुए यह सलाह दी कि वह बंटवारे का मुकदमा दायर कर न्यायालय से अनुतोष प्राप्त करे, जबकि शिकायत थी कि उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा जोताई कर बुवाई करने की तैयारी की जा रही है। उन्हें रोककर उसकी जमीन पर उसे बुवाई करने दिया जाए।
      




कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे मामलों में तत्काल मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भेजकर मामले का निस्तारण कराया जा सकता है, मगर राजस्व के अधिकारी द्वारा उसे न्यायालय जाने की सलाह दी गई है, जिसमें पुलिस हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे