Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सुनी गई पेंशनरो की समस्याएं









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी न्यायिक महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । एडीएम न्यायिक ने मौके पर प्राप्त कुल 10 शिकायतों को संबंधित विभाग अध्यक्षों को तत्काल निस्तारण के लिए स्थानांतरित कर दिया ।

                    



जानकारी के अनुसार पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट में स्थापित ट्रेजरी परिसर में किया गया । प्रभारी कोषाधिकारी राजीव कनौजिया ने पेंशनरों की समस्याओं के निदान पर बोलते हुए कहा की तमाम पेंशनर ऐसे हैं जो लंबी उम्र व बीमारी के कारण यहां नहीं पहुंच पाते हैं उनकी समस्याओं के निदान के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई है । एक बार वह यहां आकर अपने अंगूठे के निशान दे देंगे फिर उन्हें बार बार आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।







 दर असल कुछ पेंशनरों द्वारा यह सवाल उठाया गया था कि तमाम पेंशनर लंबी उम्र तथा बीमारी के कारण ट्रेजरी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके जवाब में कोषाधिकारी ने अपने विचार रखे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी न्यायिक महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि एक दिन सभी सरकारी कर्मचारियों को पेंशनभोगी होना है इसलिए सभी का दायित्व बनता है कि अपने बुजुर्ग पेंशनर्स की सहायता करें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाते हुए उन्हे किसी प्रकार का असुविधा ना होने दें ।






 आज के कार्यक्रम में प्राप्त कुल 10 शिकायतों को उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को स्थानांतरित किया और निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए । कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारी अश्वनी कुमार जयसवाल, ट्रेजरी लेखाकार हरीराम वर्मा, दिनेश कुमार यादव, मनीष जयसवाल, जगदीश कुमार मौर्य, सुनील कुमार व तफ्सीर अहमद सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष पेंशनर मौजूद थे ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे