Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज तहसील परिसर स्वच्छ भारत मिशन को दिखा रहा है ठेंगा











रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज तहसील में गन्दगी की भरमार है।हर जगह पड़े कूढ़े के ढ़ेर और दिवालो में पड़ी पान की पीच गन्दगी की गवाही देरही है।जहाँ सफाई के नाम पर खानापूर्ति करके इतिश्री करली जाती है।जिससे गन्दगी बढ़ती जारही है।और भारत सरकार की योजना स्वच्क्ष भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जारही है।वो भी महत्वपूर्ण स्थल तहसील परिसर/भवन में जहाँ तहसील के सारे अधिकारी बैठते है।लेकिन तहसील क्यो गन्दी है इसकी खबर किसी को नही है।






बताते चले की योगी सरकार ने शपथ लेने के बाद फरमान जारी किया था की किसी भी सरकारी आफिस/दप्तर में गन्दगी नही रहनी चाहिए।कोई भी अधिकारी कर्मचारी पान खाकर आफिस के दिवालो पर नही थूकेगा।
अगर येसा होता है तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।लेकिन सरकार के सारे आदेश हवा हवाई साबित हो रहे है।सबसे बड़ी बात है की सरकार का कोई भी आदेश धरातल पर दिखाई नही देरहा है।सारे आदेश का उल्लघन पहले सरकारी आफिसो में ही होता है।






जबकि सफाई अभियान भारत सरकार की पहली प्राथमिकता में है।मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक झाड़ू लेकर सफाई करते आपको दिखाई देते है।फिर भी सरकारी आफिस/दप्तर का रवैया नही बदल रहा है।और तो और तरबगंज तहसील के ऊपरी मंजिल पर बाहर लावारिस पड़ी फाईल लाल कपड़े में बंधी अपने मालिक का इन्तजार कर रही है।जिसको देखने की फुरसत किसी तहसील अधिकारी/कर्मचारी में नही है।तहसील की सफाई केवल कागज में होती है धरातल पर नही ये है गोण्डा जिले की तरबगंज तहसील जहाँ लगभग हजारो लोग रोज अपनी समस्या लेकर पहुँचते है।और तहसील के सारे अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहते है।फिर भी तहसील गन्दी है।और सफाई की कोई मुक्मल व्यवस्था नही की गयी है।






क्या कहते है जिम्मेदार।
एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट फोन रीसिव भी करना मुनासिब नही समझते नाही आफिस में बैठे मिलते है।आखिर किससे बात की जाय किसी भी समस्या का कौन करेगा समाधान आदि सवाल जनता के जेहन में कौध रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे