ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। नगर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठ उत्तीर्ण बालिकाओं के तीन दिवसीय एल्युमिनाई बैठक के समापन अवसर पर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन ने कहा कि आज शिक्षा के साथ साथ ऐसे कार्यक्रमों का अयोजन हमारी बालिकाओं को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस आयोजन की उन्होंने खुले मन से भूरि भूरि प्रशंसा की।
करनैलगंज नगर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय एल्यूमिनाई बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया,
जिसका सोमवार को समापन पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद करनैलगंज शमीम अहमद अच्छन द्वारा किया गया। श्री अच्छन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीब और बेसहारा बालिकाओं की शिक्षा सबसे जटिल और विकराल है। ऐसे में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की उपयोगिता हर प्रकार से अनुकरणीय है। इस विद्यालय में जहां गरीब और बेसहारा लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराने की व्यवस्था है, वहीं भोजन सहित अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराना बहुत ही प्रशंसनीय है। सरकार की यह योजना वास्तव में गरीब बालिकाओं की शिक्षा के लिए मील का पत्थर है। विद्यालय की वार्डन श्रीमती सरिता सिंह के अनुरोध पर उन्होंने विद्यालय परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा इंटरलॉकिंग लगवाने की घोषणा की। चेयरमैन के प्रतिनिधि की इस घोषणा का सभी का स्वागत किया। वहीं वार्डन श्रीमती सरिता सिंह ने उनका विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया।
कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज बालिकाओं की शिक्षा - दीक्षा के साथ साथ उन्हें आत्म सुरक्षा के गुर सिखाना भी जरूरी हो गया है। ऐसे आयोजनों से बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी नम्रता यादव व प्राची पटेल ने बालिकाओं को डायल 100, 1090 सहित अन्य जरूरी नम्बरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा के टिप्स दिए। इस मौके पर वार्डन सरिता सिंह के अलावा नीतू सिंह, मंजिशा पटेल, रंगनाथ तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। वार्डेन सरिता सिंह ने आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ