अखिलेश्वर तिवारी
समापन में नहीं पहुंचे एक भी माननीय होता रहा इंतजार
बलरामपुर ।। जनपद में नारी सशक्तिकरण अभियान डोर टू डोर पूरे एक माह तक चलाया गया । केंद्र सरकार के महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर नारी सशक्तिकरण एक मजबूत कदम माना जा रहा है ।
इस कार्यक्रम के तहत समाज से जुड़े सरकारी विभाग के कर्मचारी तथा भाजपा के लोग अलग अलग टीम बनाकर गांव में जाकर के महिलाओं तथा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का कार्य किए हैं । आज नारी सशक्तिकरण माह का समापन जिला पंचायत सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के चारों विधायक पलटू राम, रामप्रताप वर्मा, कैलाश नाथ शुक्ला, शैलेंद्र सिंह शैलू को सम्मिलित होना था परंतु एक भी माननीय उपस्थित नहीं हुए ।
बताया जा रहा है कि संसद तथा विधानसभा सत्र चलने के कारण ए लोग सम्मिलित नहीं हो सके ।तहसील दिवस होने के कारण जिला स्तरीय अधिकारी भी नहीं पहुंच पाए । जिला अधिकारी की ओर से अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की । वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरजा वर्मा ने कार्यक्रम मे सह भागीता की ।
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया की केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है । योजनाओं की जानकारी गांव गांव तथा घर घर तक पहुंच सके इसी उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण माह का आयोजन किया गया । इस माह के दौरान विभिन्न विभागों के लोग टीम बनाकर गांव गांव सरकार की योजनाओं विशेषकर महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के बाद महिलाओं में अपने अधिकार के प्रति जागरुकता आएगी । अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण माह के दौरान पुलिस विभाग के कर्मचारी लगातार जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं तथा लड़कियों को जागरुक किए हैं । जिले के सभी 13 थानो के प्रभारियों द्वारा उनके क्षेत्र में पड़ने वाले विद्यालयों जहां पर बालिका शिक्षा दी जा रही है वहां जाकर गोष्टी का आयोजन किया है साथ ही लड़कियों को आत्मनिर्भर व विषम परिस्थितियों में निपटने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है । लड़कियों को ताइक्वांडो व जूडो कराटे जैसे तकनीक के द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया है ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में लड़कियां अपने आप को सुरक्षित रख सकें ।
वहीं हेल्पलाइन की भी जानकारी महिलाओं तथा लड़कियों को दी गई है ताकि किसी भी घटना के समय तुरंत पुलिस की सहायता उपलब्ध कराई जा सके । उन्होंने भी कहा कि महिला सशक्तिकरण पूरी तरह से सफल रहा है और इस माह के दौरान दिए गए प्रशिक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रम व गोष्ठी में दी गई जानकारी से लड़कियां तथा महिलाएं सशक्त सक्षम तथा आत्म निर्भर बनेगी । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरजा वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान देने के लिए पूरी तरह से तत्पर है ।
भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता टीम बनाकर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डोर टू डोर महिलाओं को जागरुक करने का काम किए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद से ही गांव के सभी गरीब व मजबूर महिलाओं को सशक्त व सबल बनाने की ओर जो कार्य शुरू कर दिया था उसी का नतीजा है कि आज लाखों की संख्या में महिलाओं को गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन तथा आवास उपलब्ध कराया गया है । महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं साथ ही सुरक्षा के लिए बनाई है सिस्टम विशेषकर 1090 वा डायल हंड्रेड की जानकारी दी गई ताकि मौका पड़ने पर महिलाएं और लड़कियां इन का उपयोग कर सकें ।
कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामप्रसाद, भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, नगर प्रभारी बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू तिवारी, रंजना पांडे व नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान के अलावा महिला सामाख्या व तमाम महिला संगठनों से जुड़े महिलाएं मौजूद थी । कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी अजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ