शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।लालगंज कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध उचक्के को चोरी के माल के साथ धर दबोचा। एसआई राधेश्याम सिंह मंगलवार को पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि अचानक धधुआगाजन नहर के समीप एक संदिग्ध दिखा।
पुलिस द्वारा तलाशी लिये जाने पर उसके पास से चोरी गये पांच छोटे सोलर पंप तथा बैट्री बरामद देख पुलिस आवाक रह गई। पुलिस ने धरे गये आरोपी सांगीपुर थाना के विलियमगढ़ निवासी हदीश को चोरी का मुकदमा दर्ज किया है!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ