शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिले में बड़ी ठंड को देखते हुए ठंड से बचाने का अभियान एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने मंगलवार को नगर स्थित अक्षम विद्यालय से दिव्यांग बच्चों को गर्म स्वेटर व खाद्य सामग्री प्रदान कर शुभारंभ किया ! क्लब की महिला इकाई ने दिव्यांग बच्चों के संग एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने गीत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया !
क्लब के जोनल एडवाइजर रोशन लाल उमरवैश्य के नेतृत्व में महिला क्लब की महिला अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर दिव्यांग सभी बच्चों को गर्म स्वेटर व विभिन्न प्रकार की खाद सामग्री उपलब्ध कराई और ठंड से बचने के लिए क्लब के अभियान का शुभारंभ किया गया ! क्लब के एडवाइजर रोशन लाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड में गरीब असहायो में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहेगा !जिसका आज महिला इकाई ने दिव्यांग बच्चों को गर्म स्वेटर आदि प्रदान कर अभियान की शुरुआत की !
उन्होंने कहा गरीब असहायो को ठंड से बचाने के लिए क्लब पूरे जाडे भर यह अभियान चलाता रहेगा!इस मौके पर क्लब की महिला इकाई अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल सदस्य सुधा अग्रवाल मोना ज्योति अर्चना रचना ज्ञानवी प्रियंका रश्मि मीनू अनिता कुशवाहा शशि ज्योति मीना श्वेता ममता प्रेरणा पूनम गुप्ता अशोक कुमारी आरती आदि क्लब की पदाधिकारियों व सदस्यो ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया ! कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा व आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य पी के गुप्ता द्वारा किया गया ! आयोजित कार्यक्रम में गीत विजेता दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ