Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलम्बन के लिये तत्पर है सरकार-अनीता









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान व सरकार की योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुॅचाने के लिये एक माह तक चलने वाले नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समापन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी के सभागार में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र सम्मिलित हुई। बताते चलें कि नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विगत माह लखनऊ में किया था जिसका सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया। 







एक माह चले इस अभियान में जिले के सभी ब्लाकों पर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। अभियान के दौरान महिलाओं को उनके उत्थान के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना आवास योजना,
जन-धन योजना अहिल्याबाई कन्या निःशुल्क योजना महिला उत्पीड़न से बचाव के लिये वूमेन हेल्प लाइन पावर टीम का गठन विधवा पेंशन योजना में आयु की बाध्यता समाप्त करने  स्वच्छ भारत मिशन कौशल विकास मिशन प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना एन्टी रोमियो स्क्वायड प्रधानमंत्री मुद्रा योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।






 उ0प्र0 की राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलायें आज के दौर में पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये तमाम योजनायें चलायी जा रही है जिससे समाज में जागरूकता के साथ-साथ महिलायें आत्म निर्भर भी हो रही है। उन्होने कहा कि नारी हमेशा से सशक्त है और नारी विश्व की रचयिता है, नारी जब बदलती है तो इतिहास बदलता है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं को कोई भी शिकायत होने पर व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 पर दर्ज करा सकती है जिससे आयोग द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने महिलाओं को स्वावलम्बी बनने तथा हिम्मत, साहस दिखाने के लिये प्रेरित किया।





 उन्होने कहा कि महिलायें सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी रखें और अपना अधिकार समझकर उसका लाभ उठाये। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0 रा0) मनोज कुमार ने कहा कि कोई भी विभाग ऐसा नही है जहां पर महिलायें कार्य न कर रही हो, महिलायें कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है जैसे आशा, एनम, पुलिस विभाग की महिलायें आदि देश की सेवा करने के लिये तत्पर है। कार्यक्रम का संचालन सुनील प्रभाकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधुरी सिंह नीलम हिन्द कार्यक्रम प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य सेविका व ब्लाकों से आई अन्य महिलायें उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे