अमरजीत सिंह
अधोध्या ब्यूरो।गोंडा जनपद तरबगंज तहसील के बालू खनन के ठेकेदार तहसील रुदौली में बालू बेच रहे है।बालू खनन गोंडा जनपद की सीमा में करने वाले वाहनों के आने जाने का रास्ता तहसील रुदौली के अहिरौली गाव की खेतिहर भूमि से है। बालू लदे वाहनों के बोई फसल के खेतो से आवागमन को लेकर मंगलवार को हुआ विवाद खुनी संघर्ष में बदल सकता है।
मंगलवार की रात अहरौली चक्का घाट पर अवैध बालू खनन करने व बोई हुई फसल के बीच से जबरन गाड़ी ले जाने को लेकर ठेकेदार के गुर्गों व किसानों के बीच कहा सुनी के उपरांत जमकर मारपीट हुई।सूचना पाकर मौके पर पहुँची शुजागंज पुलिस के साथ सीओ व कोतवाल ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई कर दी। जबकि ग्रामीण बताते हैं कि ठेकेदार की मनमानी के चलते कभी भी खूनी संघर्ष हो सकता है।
मालूम हो की जनपद गोंडा तहसील तरबगंज के सनौली मुहम्मदपुर गाव का कुछ हिस्सा घाघरा नदी की कटान में कटकर तहसील रुदौली के अहरौली, जलालपुर गाव से मिल गया।सनौली मुहमदपुर गाव के बीच से घाघरा नदी धारा बहने से तहसील रुदौली से मिले इस गाव के रकबे पर नदी की बालू जमा हो गई। 14' 86 एकड़ का ठेका गोण्डा जनपद के आनंद सिंह ने ले रखा है।पिछले कई दिनो से खनन कर बालू डम्प किया जा रहा है और इसकी बिक्री तहसील रुदौली में की जा रही है। तहसील रुदौली के अहिरौली गाव के किसान मो0 गौस के खेत से खुदाई का आरोप लगा और कहा सुनी हो गई।अहिरौली के किसान मो0 गौस,जैनुल आबदीन,मो0 हसनैन,मो0 आरिफ का आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने अवैध रूप से पटटा जमीन में खनन कराया साथ ही बोई हुई फसल के बीच से अपने ट्रक व ट्रक्टर ले जा रहे थे।
जिससे फसल का नुकसान भी हो चुका है।मंगलवार की रात भी खनन शुरू था जिस पर किसानों ने जाकर एतराज किया।जिस पर कहा सुनी के उपरांत मारपीट होने लगी।इसके पूर्व तहसील के कैथी गाव में बालू खनन को लेकर ग्रामीणों से हुए विवाद में 3 जुलाई को खुनी संघर्ष हो गया।जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।रालोद नेता बलराम यादव ने अपहरण और जान से मारने का मुकदमा कोतवाली में एक दर्जन लोगो के विरुद्ध लिखवाया था।ऐसे मामलो में पुलिस शन्तिभंग की कार्यवाही तक सीमित रहती है। एसडीएम टीपी वर्मा ने बताया की तहसील रुदौली में बालू खनन का ठेका नही है।शांति व्यवस्था से कोई समझोता नही किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ