Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती आबकारी टीम हाथ लगी अवैध शराब की बड़ी खेप












सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती जिला आबकारी  टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप को नष्ट करने में सफलता हाथ लगी है। मिली सूचना के आधार पर बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के संदल, छितौना गांव मे दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची मदिरा एव  मौके पर मिले 850 किलोग्राम लहन को आबकारी टीम द्वारा नष्ट कराया गया।





 पुलिस के आने की भनक लगते ही अवैध शराब बना रहे लोग भागने में कामयाब रहे । अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।   बुधवार को जिला आबकारी टीम के द्वारा दी गई दबिश की जानकारी देते हुए आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्यवाही चलती रहेगी उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है तो उसकी जानकारी दें। 






 ऐसे व्यक्तियों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। अवैध शराब को नष्ट करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक अमित कुमार , संजय शाही  आनंद पाण्डेय, राजितराम पाण्डेय एवं सुरेंद्र कुमार आदि शामिल  रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे