Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कवि एवं साहित्यकार धीरज श्रीवास्तव को मिली पीएचडी उपाधि










 गोण्डा। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ (विश्वविद्यालय) भागलपुर बिहार द्वारा आयोजित हुए उज्जैन मे अपने दो दिवसीय (13-14 दिसंबर) 2018 को 22 वें सारस्वत सम्मान समारोह में मनकापुर जनपद गोंडा के गीतकार धीरज श्रीवास्तव एवं कवि सतीश आर्य को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान तथा विशिष्ट कार्यों के लिए अपने प्रतिष्ठित मानद सम्मानोपाधि, ‘विद्यावाचस्पति’ (पीएच.डी) उपाधि से विभूषित किया गया। 






साहित्य प्रोत्साहन संस्था आई टी आई मनकापुर के मीडिया प्रभारी राम लखन वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में धीरज श्रीवास्तव देश के कोने-कोने में अपनी साहित्यिक संस्था साहित्य प्रोत्साहन संस्थान के माध्यम से साहित्य क्षेत्र में भूमिका निभाते हुए आज भी सेवा में रत हैं। धीरज श्रीवास्तव गीत विधा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से सृजनरत हैं। इनके गीत देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहें हैं।








 इस उपाधि को विद्यापीठ के कुलाधिपति डॉ. सुमन जी भाई, कुलपति तेज नारायण कुशवाहा एवं कुलसचिव देवेन्द्र नाथ साह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। 
इस भव्य सारस्वत सम्मान समारोह के उपरांत देश-विदेश से आये कवियों का कवि सम्मेलन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति के अग्रज रामस्वरूप भारती उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे