शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ ! शासन द्वारा मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव का विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर स्थानान्तरण होने के फलस्वरूप सोमवार को उन्हें अफीम कोठी के सभागार में विकास भवन के अधिकारियों व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा जहां भावभीनी विदाई दी गयी वहीं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट के रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला के आयोजकत्व में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विकास भवन में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि यह एक सफल अधिकारी रहे है क्योंकि जो भी जिम्मेदारी जनपद स्तर इन्हें सौपी गयी उसका सम्यक निर्वहन इनके द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि जहां भी यह जायेगें और इन्हें चाहे जिस प्रकार की जिम्मेदारी इनको सौपी जायेगी उसका सफलता पूर्वक निर्वहन इनके द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कि हम लोग गरीबो बेसहारों के हितों के लिये कार्य करने हेतु जनपद में आते है और हम लोगों का प्रमुख कार्य यह होता है कि समाज में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पहुॅचाये। विदाई समारोह में जनपदीय अधिकारियों द्वारा दिये गये सम्मान एवं सहयोग के अभिभूत मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद को विकास की नई गति देने में जनपद स्तरीय अधिकारियों विशेषकर जिलाधिकारी महोदय के गतिशील नेतृत्व में हमारा जो मार्गदर्शन किया है
हम उसे सदैव याद रखेगें। उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनपद प्रतापगढ़ के कार्यकाल को वह सदैव याद रखेगें और जहां भी रहेगे जिस पद पर रहेगें यहां के लोगों का स्नेह नही भूलेगे। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बाबा बेलखरनाथ धाम उमेश कुमार यादव ने बॉसुरी की मनमोहक ध्वनि से वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। विदाई समारोह अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज दिनेश कुमारा मिश्र पीडीडीआरडीए दयाराम यादव जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद उप निदेशक कृषि डा0 रघुराज सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त द्विवेदी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मिथलेश सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी मुख्य विकास अधिकारी के कार्यकाल की उपलब्धियों की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुये उनके गतिशील व्यक्तित्व के विभिन्न पहुलओं की खुले मन से सराहना की।
इसी क्रम में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भव्य विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित जनों ने सीडीओ राज कमल यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि समाजिक समस्या को कम समय में निष्पादन करने के तरीके के साथ आपसी भाईचारा का बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों के लिए सदैव तत्पर रहे सीडीओ साहब के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है इनके कार्यकाल को कभी भुलाया नहीं जा सकता है !
इस दौरान सीडीओ की पत्नी ज्योत्सना यादव भी मौजूद रही! जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के कर्मचारियों का खिलाड़ियों ने भव्य माल्यार्पण कर अभिनंदन किया ! कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रूप से असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स मनोज मिश्रा सीओ रानीगंज रमेश चंद जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद लालमणि पांडे दुर्गेश तिवारी विपिन तिवारी अवध बिहारी पाल राजेंद्र तिवारी शिवेश शुक्ल एडवोकेट अनिल मधुकर एसडीएम सदर सत्य प्रकाश बीएम तिवारी उर्फ बच्चा भैया परमानंद मिश्र अनूप ओझा दुर्गेश तिवारी अनुज श्रीवास्तव सत्यदेव त्रिपाठी अरुण पासवान विनोद यादव सहित स्टेडियम के खिलाड़ी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे !



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ